यात्रा

IRCTC Tour Package: नया साल होगा बेमिसाल, वियतनाम की करें सैर, जानें बुकिंग डिटेल

IRCTC Tour Package 2025: नए साल की शुरुआत विदेश में करो। आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत वियतनाम की हसीन वादियों की सैर करवाई जाएगी। ये टूर पैकेज हर लिहाज से आपके लिए खास होने वाला है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर डिटेल में एक नजर डालते हैं। इस पैकेज का कोड WAO020 है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC vietnam Tour package: साल 2025 का पहला महीना विदेश में घूमना लगभग हर पर्यटक का सपना होता है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए Winter Special Vietnam Waves Ex-Ahmedabad के नाम से नया और बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको वियतनाम में शानदार पर्यटन स्थल घूमने का मौका मिलेगा। 7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज है। 15 जनवरी 2025 को अहमदाबाद से हो ची मिन्ह के लिए उड़ान भरी जाएगी।

इस पैकेज का कोड WAO020 है। पुनर्मिलन महल, मेकांग नदी, कछुआ द्वीप, थोई सोन नहर, मंकी माउंटेन, मार्बल माउंटेन, स्टोन कार्विंग विलेज, दनांग, बाना हिल्स, गोल्डन ब्रिज की यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है। 4 स्टार होटल में आपके ठहरने की व्यवस्था की गई है।

पूरे दौरे के दौरान एक पेशेवर अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड आपके साथ देने के लिए रहेगा। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। आपको अलग से खर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। ट्रैवल इन्श्योरेंस इस पैकेज में शामिल है।

खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रैवल करने में आपको ₹ 1,51,970 का खर्चा आएगा। वहीं ट्विन और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा ₹ 1,30,900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 1,06,400 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 9321901849, 9321901851, 9321901852 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article