IRCTC Tour Package : यदि आप देश का सांस्कृतिक ट्रिप करना चाहते हैं, तो आपको IRCTC के साथ अपना सपर प्लान कर लेना चाहिए। जी हां आज हम आपको एक ऐसे किफायती टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप देश के 5 बड़े धार्मिक स्थलों को कवर कर सकते हैं। यह दिव्य आध्यात्मिक यात्रा राजकोट से IRCTC की विशेष "भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन" से शुरु होगी। जिससे आपको 10 रात और 11 दिनों का सफर कराया जाएगा। यदि आप इस ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो आपको आज ही अपनी टिकट बुक कर लेनी चाहिए।
क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?
IRCTC की विशेष "भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन" के द्वारा शुरु हो रहा ये सफर आगामी 23 अक्टूबर से होगा। इस पैकेज का नाम दिव्य काशी-रामलला दर्शन के साथ पुरी गंगासागर है। जिसका कोड (WZBG55) तय किया गया है। इस यात्रा की शुरुआत गुजरात के राजकोट से होगी, जिसके बाद आप इस ट्रेन को सुरेंद्रनगर - वीरमगाम - साबरमती जंक्शन - नडियाद - आनंद - छायापुरी - गोधरा - दाहोद - रतलाम -उज्जैन और संत हिरदाराम नगर जैसे रेलवे स्टेशनों से बोर्ड कर पाएंगे। जिसके बाद आपको पुरी - गंगासागर - गया - वाराणसी - अयोध्या जैसे तीर्थ स्थानों का दर्शन कराया जाएगा।
कितना होगा खर्चा?
इस सफर को 3 श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिसमें इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) 21,200 रुपये प्रति व्यक्ति, आरामदायक श्रेणी (3AC) प्रति व्यक्ति 38,100/- रुपये, आरामदायक श्रेणी (2AC) प्रति व्यक्ति 46,800/- रुपये शुल्क तय किया गया है। आपका ये सफर 10 रात और 11 दिन का होगा। जिसमें आपके घूमने-फिरने के साथ रहने-खाने की भी व्यवस्था की जाएगी
