यात्रा

IRCTC Tour Package: कम बजट में घूमें विदेश, थिम्पू, पारो और पुनाखा की सैर, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package 2025: विदेश घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है।

Image

Bhutan tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package: इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं लेकिन, बजट और लोकेशन को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'BLISSFUL BHUTAN' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। भूटान, जिसे 'थंडर ड्रैगन की भूमि' के नाम से जाना जाता है, अपनी असीम सुंदरता से पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है।

ऊंचे और खड़ी पहाड़ियों और नदियों के जाल से घिरा यह देश, अनछुए पहाड़ों, शांति और जीवंतता के लिए जाना जाता है। ये ट्रिप घूमने-फिरने से भी ज्यादा आपके लिए खास रहने वाली है क्योंकि भूटान खुशी और एक संतुष्ट जीवन को हमेशा से ही प्राथमिकता देता है। यह यात्रा आपको मठों, सांस्कृतिक गौरव, राजाओं और देवताओं, खूबसूरत चोटियों, अदम्य जंगलों और अनछुए पर्वतीय रास्तों से रूबरू कराएगी। ना केवल प्रसिद्ध मठों बल्कि थिम्पू, पारो और पुनाखा के विभिन्न बाजारों, मंदिरों और संग्रहालयों को भी आपको देखने का मौका मिलेगा।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 28 अक्टूबर 2025 को इंदौर से शाम 7:35 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरें। उतरने के बाद होटल पहुंचें। दिल्ली में चेक-इन, डिनर और रात्रि विश्राम। अगले दिन नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट करें और दिल्ली हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करें। इमिग्रेशन प्रोसेस के बाद दिल्ली हवाई अड्डे से 12:30 बजे उड़ान भरें और 15:20 बजे पारो पहुंचें।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकैज में ही शामिल है। भूटान भाग में एक भूटानी गाइड की सेवा (अंग्रेजी/हिंदी भाषी) आपको मिलेगी। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹ 91800 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹ 89000 और ₹ 88700 है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹ 65800 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WBO024B है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 9321901865 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article