यात्रा

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ करें रामलला के दर्शन, IRCTC ने बनाया 2 दिन का सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ घूमना है और धार्मिक यात्रा करनी है, तो राम लला के दर्शन से अच्छा भला और क्या हो सकता है। जी रामलला के दर्शन का परिवार सहित मौका IRCTC आपके लिए लेकर आया है। आइए जानते है इस पैकेज की डिटेल्स...

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: यदि आप परिवार के साथ एक आध्यात्मिक यात्रा से करना चाहते हैं, तो IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation)आपके लिए एक खास अयोध्या टूर पैकेज लेकर आया है। यह पैकेज खास तौर पर उन भक्तों के लिए बनाया गया है, जो राम लला के दर्शन करना चाहते हैं। इस पैकेज से सफर करने परआपको भगवान राम के भव्य मंदिर के दर्शन पूरी सुविधाओं के साथ कराए जाएंगे। यदि आप अभी तक भगवान राम के दर्शन नहीं कर पाएं तो आपको बिना देर किए इस पैकेज की बुकिंग कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज की फुल डिटेल्स...

पैकेज की डिटेल्स

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या सदियों से आस्था का केंद्र रही है। रामलला मंदिर के भव्य निर्माण के बाद इस पवित्र नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ गई है। देश-विदेश से भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसका नाम RAM LALLA DARSHAN AYODHYA है। इस पैकेज का कोड - NDR012 रखा गया है।

आपकी यह यात्रा 1 रात और 2 दिन की होगी, ताकि श्रद्धालु आराम से प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें और आध्यात्मिक अनुभव का पूरा लाभ उठा सकें। पैकेज में आने-जाने से लेकर रहने खाने तक की व्यवस्था शामिल है। ट्रेन यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाया गया है, जिससे परिवार और वरिष्ठ नागरिक भी आराम से सफर कर सकें। पैकेज में निर्धारित भोजन (ब्रेकफास्ट/डिनर) शामिल रहेगा। शुद्ध और सात्विक भोजन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे धार्मिक यात्रा कर रहे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अयोध्या पहुंचने के बाद यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी। साफ-सुथरे और आरामदायक कमरों में रात्रि विश्राम की व्यवस्था होगी, ताकि अगले दिन दर्शन के लिए आप तरोताजा रह सकें।

कितना होगा खर्च

अगर आप IRCTC के RAM LALLA DARSHAN AYODHYA (NDR012) टूर पैकेज के जरिए यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो किराया यात्रियों की संख्या के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। तो अकेले सफर करने पर आपको 16,170 रुपये का खर्चा करना होगा। अगर आप अपने परिवार के सदस्य या मित्र के साथ यात्रा करते हैं और एक ही कमरे में ठहरते हैं, तो आपको 10,950 रुपये प्रति व्यक्ति का किराया देना होगा। जबकि तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको 9,700 रुपये प्रति व्यक्ति का किराया देना होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article