यात्रा

IRCTC Tour Package: कम पैसों में करना चाहते हैं दो धाम की यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन है आईआरसीटीसी का ये पैकेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 6, 2023, 07:56 PM IST

आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आप केदारनाथ और बद्रीनाथ दो धाम की यात्रा कर सकेंगे। इस टूर पैकेजा का नाम Do Dham Ex. Kolkata है।

Image

दो धाम के लिए बेहतरीन है आईआरसीटीसी का ये पैकेज ( Source:istock)

IRCTC Tour Package: अगर आप दो धाम की यात्रा करना चाहते हैं और बजट को लेकर काफी कंफ्यूजन है तो आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आप केदारनाथ और बद्रीनाथ दो धाम की यात्रा कर सकेंगे। इस टूर पैकेजा का नाम Do Dham Ex. Kolkata है। आज हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताएंगे। दो धाम की यात्रा कराने वाला ये बेहतरीन टूर पैकेज अगले महीने 1 जून से शुरु होगा। इस टूर पैकेज में लोगों की संख्या 24 होगी। तो चलिए इस पैकेज के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं और साथ ही बताते हैं कि इस टूर पैकेज में आपको क्या क्या सुविधाएं मिलेगी।

पैकेज के डिटेल्स-

पैकेज का नाम- Do Dham Ex. Kolkata

पैकेज की अवधि- 7 रात और 8 दिन

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

डेस्टिनेशन कवर्ड- केदारनाथ, बद्रीनाथ

मिलेगी यह सुविधा-

1. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

2. 7 ब्रेकफास्ट (Breakfast) और 8 डिनर (Dinner) की सुविधा मिलेगी।

3. घूमने के लिए एसी बस की सुविधा मिलेगी।

4. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

यात्रा में लगेगा इतना शुल्क-

1. अगर आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं तो आपको 69, 100 रुपये देने होंगे।

2. वहीं दो लोगों को 48, 800 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 46, 300 रुपये का शुल्क देना होगा।

4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ 33, 400 और बिना बेड के 28,800 रुपए देने होंगे।

IRCTC ने दी जानकारी-

आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज की जानकारी ट्वीट कर दी है। इस ट्विट में बताया गया है कि अगर आप बद्रिनाथ और केदारनाथ की खूबसूरत जगहों की यात्रा करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं।

ऐसे करें बुकिंग

इस टूर पैकेज की बुकिंग करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा आप आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी पाने के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article