यात्रा

IRCTC Tour Package: आईआरसीटी दे रहा बनारस घूमने का सुनहेरा मौका, जानें बुकिंग का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 23, 2023, 04:50 PM IST

IRCTC Tour Package: घूमने के लिहाज से बनारस बहुत की खूबसूरत और बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। हर साल यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां के घाट, मंदिर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

Image

आईआरसीटी दे रहा बनारस घूमने का सुनहेरा मौका (Source:istock)

IRCTC Tour Package: घूमने के लिहाज से बनारस बहुत की खूबसूरत और बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। हर साल यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां के घाट, मंदिर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी की छुट्टियों में बनारस घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटी आपके लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है जिसका फायदा उठाकर आप कम पैसों में बनारसी की सैर कर सकते हैं। आइए जानतें हैं पैकेज में क्या क्या दी जाएगी सुविधा।

पैकेज के डिटेल्स

पैकेज का नाम- Varanasi ex Jodhpur / Jaipur

पैकेज की अवधि- 3 रात और 4 दिन

ट्रैवल मोड- ट्रेन और कार

डेस्टिनेशन कवर्ड- Varanasi

क्या क्या सुविधा मिलेगी

यात्रियों को रूकने के लिए होटल दिया जाएगा।

दो ब्रेकफास्ट (Breakfast) और एक डिनर (Dinner) की सुविधा दी जाएगी।

ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा होगी।

यात्रा में लगेगा कितना खर्च

अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करना चाहते हैं तो आपको 10, 470 रुपये खर्च करने होंगे।

वहीं दो लोगों को 9,360 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क खर्च करना पड़ेगा।

तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 9,110 रुपये का शुल्क देना होगा।

बच्चों (5-11साल) के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ 8,620 और बिना बेड के 7, 260 रुपए देने होंगे।

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article