IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार आईलैंड के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ घूमने के लिए इस पैकज को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। कॉर्बिन्स कोव बीच, नारियल के ताड़ के पेड़ों से घिरा बीच, सेलुलर जेल, रॉस आइलैंड, हैवलॉक आइलैंड, राधा नगर बीच, नील आइलैंड, भरतपुर बीच, नेचुरल ब्रिज और लक्षमपुर बीच की शानदार यात्रा को पैकेज में शामिल किया गया है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 24 जून 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर स्थानीय प्रतिनिधि की मदद से आपको होटल में स्थानांतरित किया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद कॉर्बिन्स कोव बीच की यात्रा आपको करवाई जाएगी जो पोर्ट ब्लेयर शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित है। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज की बुकिंग 24 जून के अलावा भी आप किसी भी दिन के लिए कर सकते हैं।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये पैकेज आपको 48,040 रुपए का पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹28,395, ₹25,880 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹17,025 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHH96 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8595904080, 85959 04074 संपर्क कर सकते हैं। वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी विजिट आप कर सकते हैं।
