यात्रा

सर्दी के मौसम में पवित्र वैष्णो देवी यात्रा, 4 दिन की है ट्रिप, सिर्फ इतना है खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: साल के अन्य महीनों की तुलना में दिसंबर का महीना माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए बेहद खास माना जाता है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही शानदार 4 दिन का टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको माता रानी के दर्शन करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

पवित्र वैष्णो देवी यात्रा

IRCTC Tour Package: अगर आप सर्दियों में माता के दरबार पहुंचने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन समय है। आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसका नाम- Mata Vaishnodevi रखा गया है। यह पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है, जिसमें आपको वैष्णोदेवी की यात्रा करना का मौका मिल रहा है। दिसंबर का महीना इस यात्रा के लिए सबसे बेस्ट टाइम माना जाता है क्योंकि ताजी हवा, शांत पहाड़, ठंडी रातें और बीच-बीच में मिलती धूप आपकी यात्रा को बेहद पवित्र और यादगार बना देती हैं।

इस दौरान कम भीड़ की वजह से मां के दरबार में ध्यान और भक्ति का माहौल और भी गहरा महसूस कर सकते हैं। 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 20:40 बजे ट्रेन नंबर 12425 - राजधानी एक्सप्रेस (3AC-2AC) द्वारा प्रस्थान किया जाना है। रात भर की ट्रेन यात्रा है। गौर करने वाली बात ये है कि 14 दिसंबर के अलावा भी आप वीकडेज पर कभी भी इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन में ऑन-बोर्ड कैटरिंग तथा निर्धारित मेन्यू के आधार पर ऑफ-बोर्ड कैटरिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। कटरा के होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो कंफर्ट 3AC में सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 10770 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 8100, 6990 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 6320 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड NDR01 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287930712,8287930620,8287930751,8287930715 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article