यात्रा

IRCTC Tour Package: देवशयनी एकादशी से पहले कर लें द्वारकाधीश के दर्शन, ट्रिप में शामिल है 5 ज्योतिर्लिंग की यात्रा

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC आपके लिए एक एक शानदार टूर पैकेज लेकर आई है। जिससे आप देवशयनी एकादशी से पहले द्वारकाधीश के दर्शन का प्लान कर सकते हैं। देखें इस खास पैकेज की पूरी डिटेल...

Image

आईआरसीटीसी का धार्मिक टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: देवशयनी एकादशी का पर्व हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास की शुरुआत होती है। ऐसे में यदि आप देवशयनी एकादशी से पहले किसी विशेष धार्मिक यात्रा का मन बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) की द्वारकाधीश मंदिर की यात्रा (Dwarkadhish Temple Tour) एक शानदार विकल्प हो सकती है। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के साथ देश के पांच प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है ये नया टूर पैकेज...

11 दिन का आध्यात्मिक सफर

यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 11 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश के रीवा से रवाना होगी। कुल 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। इस अध्यात्मिक यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका, प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल एलोरा गुफाएं हैं।

क्या है यात्रा का क्रम

इस टूर पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्रियों को अलग-अलग राज्यों में फैले प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन एक ही यात्रा में करने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा में भक्त द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के बाद सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग- भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर के दर्शन करेंगे। इस यात्रा के दौरान एलोरा की ऐतिहासिक गुफाओं और कैलाश मंदिर की अद्भुत स्थापत्य कला भी देखने को मिलेगी।

कहां से शुरू होगा सफर

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से होने वाला ये सफर रीवा से शुरू होकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर और उज्जैन जैसे स्टेशनों से यात्रियों को बोर्डिंग की सुविधा देगी। इस पैकेज से सफर करने पर मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

यात्रा करने पर कितना होगा खर्च

यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) से सफर करने पर 20,250 प्रति व्यक्ति का टिकट लगेगा। इसके अलावा स्टैंडर्ड क्लास (3AC) से सफर करने पर आपको 33,250 प्रति व्यक्ति का टिकट लेना होगा। जबकि कंफर्ट क्लास (2AC) से सफर करने पर आपको 44,000 प्रति व्यक्ति देने होंगे।

क्यों खास है ये यात्रा

अगर आप कम समय में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन एक साथ करना चाहते हैं, तो यह यात्रा पैकेज एक बेहतरीन अवसर है। देवशयनी एकादशी से पहले भगवान द्वारकाधीश और पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ भारत की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का भी मौका देंगे। तो देर किस बात है IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फटाफट अपनी टिकट बुक करें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article