यात्रा

बजट में इंटरनेशनल वेकेशन का मौका, बीच से लेकर सिटी लाइफ तक सब कुछ

IRCTC Tour Package 2026: नए साल के मौके पर आईआरसीटीसी ने आपके लिए किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

Image

बजट में इंटरनेशनल वेकेशन का मौका

IRCTC Tour Package: विदेश घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'Vietnam Tour Ex Mumbai' नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। नए साल के मौके पर अगर आप मस्ती की तलाश में हैं तो ये पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि बीच से लेकर सिटी लाइफ तक सब कुछ आप इस पैकेज के तहत एक्सप्लोर कर सकते हैं।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 4 फरवरी 2026 को मुंबई से सुबह लगभग 5:00 बजे हो ची मिन्ह सिटी हवाई अड्डे पर आप पहुंचेंगे। जहां आपका स्वागत किया जाएगा और आपको आपके होटल ले जाया जाएगा। आपकी सुविधा के लिए होटल में जल्दी चेक-इन की व्यवस्था की गई है। दोपहर 1:00 बजे से शहर के भ्रमण के लिए निकलने से पहले सुबह का समय आराम से वहां बिताएं। ऐतिहासिक इंडिपेंडेंस पैलेस, नोट्रे डेम कैथेड्रल, सेंट्रल पोस्ट ऑफिस, वॉर रेम्नैंट्स म्यूजियम, बेन थान मार्केट की मनोरम यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 1,53,900 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 1,29,900 और 1,28,800 तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO047C है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर संपर्क (Call/SMS/WhatsApp) कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article