एजुकेशन

UP Sainik School में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए फटाफट करें आवेदन, जानें फीस और परीक्षा की तारीख

यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 तय की गई है। ऐसे में जो लोग एडमिशन लेने के लिए योग्य और इच्छुक हैं, उन्हें फटाफट आवेदन कर लेने की जरूरत है।

Image

UP सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन

UP Sainik School Admission 2027-28: उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूलों में अपने बच्चों का एडमिशन कराने की तैयारी कर रहे माता-पिता के लिए जरूरी खबर है। यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 तय की गई है। जिन अभिभावकों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिला मिलेगा।

अगर कोई अभिभावक 25 अक्टूबर तक आवेदन नहीं कर पाता है, तो उसे एक और मौका मिलेगा। 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक लेट फीस के साथ फॉर्म भरा जा सकता है। हालांकि, इस दौरान आवेदन शुल्क सामान्य फीस से ज्यादा देना होगा।

विवरणतारीख और शुल्क
सामान्य आवेदन की आखिरी तारीख25 अक्टूबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन26 से 31 अक्टूबर 2026
सामान्य आवेदन शुल्क1,000 रुपये
लेट फीस के साथ कुल शुल्क2,000 रुपये
प्रवेश परीक्षा की तारीख20 दिसंबर 2026
रिजल्ट की संभावित तारीख30 दिसंबर 2026

कक्षा 6 और 9 के लिए योग्यता

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बच्चे का कक्षा 5 में पढ़ना या उसे पास करना जरूरी है। वहीं, कक्षा 9 में एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 8 में पढ़ना या उत्तीर्ण होना चाहिए। दी गई जानकारी के अनुसार, उम्र की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी।

घर बैठे ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

अभिभावक खुद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं:

1. आधिकारिक पोर्टल upsainikschool.org/entranceexam2026/public/ पर जाएं।

2. APPLICATION FORM सेक्शन में New Registration पर क्लिक करें।

3. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. आवेदन फॉर्म में बाकी जरूरी विवरण दर्ज करें।

5. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

6. निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

7. फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मार्किंग स्कीम क्या है? बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने में करती है बड़ी मदद

दिसंबर में होगी प्रवेश परीक्षा

यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। दिए गए शेड्यूल के मुताबिक, रिजल्ट 30 दिसंबर 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर योग्यता, उम्र और फीस से जुड़ी शर्तें जरूर जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article