यात्रा

समुद्र, मंदिर और फ्रेंच विरासत, पुडुचेरी और महाबलीपुरम की अनोखी सैर

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको पुडुचेरी और महाबलीपुरम की अनोखी सैर करने का मौका मिल रहा है। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 2 दिन की ये ट्रिप होने वाली है।

Image

पांडिचेरी और महाबलीपुरम की अनोखी सैर

IRCTC Package 2026: कम बजट में और कम दिन में शानदार ट्रिप करने के इच्छुक हैं तो ये पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'CULTURAL AND HERITAGE EXPLORATION' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 2 दिन और 1 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज को विशेष रूप से कम बजट और कम समय में घूमने वाले पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

18 मार्च 2026 को सुबह करीब 7 बजे चेन्नई से यात्रा शुरू होती है। रास्ते में समुद्र किनारे की खूबसूरत सड़कों से गुजरते हुए लगभग 11 बजे पुडुचेरी पहुंचा जाएंगे। यहां होटल में चेक-इन करके थोड़ा आराम करने के बाद घूमने का सिलसिला शुरू होता है। सबसे पहले श्री अरविंद आश्रम जाएं। जहां का शांत माहौल मन को सुकून देता है। इसके बाद पांडिचेरी म्यूजियम और बोटैनिकल गार्डन देखें।

शाम के समय फ्रेंच कॉलोनी की रंग-बिरंगी गलियों में घूमने का अलग ही मजा आता है। यहां की यूरोपीय शैली की इमारतें और कैफे लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। इसके बाद ओल्ड लाइटहाउस और फ्रेंच वॉर मेमोरियल देखें। अगर समय मिले तो सेरेनिटी बीच पर जाकर समुद्र की ठंडी हवाओं और खूबसूरत नजारों का आनंद लें। दिनभर घूमने के बाद रात को पांडिचेरी में ही ठहराव होगा।

अगले दिन सुबह नाश्ता करने के बाद मनाकुला विनायगर मंदिर के दर्शन के लिए जाएं। इसके बाद ऑरोविल का मातृमंदिर देखें जो अपनी अनोखी बनावट और आध्यात्मिक माहौल के लिए जाना जाता है। यहां से यात्रा आगे महाबलीपुरम की ओर बढ़ती है। महाबलीपुरम पहुंचकर सबसे पहले समुद्र किनारे बना प्रसिद्ध शोर टेंपल देखें जो भगवान शिव और विष्णु को समर्पित है। इसके बाद पांच रथ (पंच रथ) यानी पत्थरों से तराशे गए अद्भुत रथों की शिल्पकला देखें। इन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को देखने के बाद रात करीब 10 बजे चेन्नई वापस पहुंचकर यह खूबसूरत यात्रा समाप्त होगी।

18 मार्च के अलावा भी आप किसी भी सोमवार से लेकर बुधवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SMH110 है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 16100 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 8400 और 6100 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287932070, 8287932122 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article