यात्रा

IRCTC Tour Package: राम भक्तों के लिए सुनहरा मौका, केवल इतने पैसों में मिल रहा है श्रीलंका घूमने का मौका

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए कम पैसों में इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। राम भक्तों के लिए श्रीलंका घूमने के साथ ही रामायण को करीब से महसूस करने का मौका है। आप परिवार, दोस्तों या फिर अकेले इस किफायती टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC tour package

IRCTC Sri Lanka Tour Package: आईआरसीटीसी ने Sri Lanka Ramayana Yatra with Shankari Devi Shakthi Peeth नाम से एक बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज का कोड SHO10 है। दुनिया का सबसे बेहतरीन द्वीप श्रीलंका आपका स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रसिद्ध खोजकर्ता मार्को पोलो ने अपने यात्रा वृत्तांत में श्रीलंका की खूबसूरती का शानदार तरीके से वर्णन किया था।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 17 फरवरी 2025 को हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 08:30 बजे तक रिपोर्ट करें। फ्लाइट से 14:00 बजे आप श्रीलंका पहुंच जाएंगे जहां से आपकी यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। सीता अम्मन मंदिर, सीता एलिया, अशोक वाटिका, मुनीश्वरम मंदिर, दांबुला गुफा मंदिर जैसे आकर्षक स्थल पर आपको घुमाया जाएगा।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रैवल यानि सिंगल यात्रा के लिए आपको 82, 775 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 67, 850 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रतिव्यक्ति किराया 66, 895 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287932230, 8287932229, 9281030733, 0866-2572280 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article