यात्रा

IRCTC Tour Package: घूम आएं विदेश, बेहद धार्मिक होगी यात्रा, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package: पर्यटन के लिहाज से श्रीलंका की यात्रा भारतीय पर्यटकों को हमेशा से ही आकर्षित करती रही है। आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको श्रीलंका घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (फोटो-canva)

IRCTC Tour Package 2025: विदेश घूमने की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने SHRI RAMAYANA YATRA EX INDORE नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। नेगोंबो - दांबुला - नुवारा एलिया - कैंडी - कोलंबो कुछ शानदार डेस्टिनेशन हैं जो इस पैकेज के तहत कवर की जा रही हैं।

धार्मिक यात्रा में रूचि रखने वालों के लिए ये पैकेज और भी ज्यादा खास होने वाला है। मुन्नेश्वरम और मुनवारी मंदिर, त्रिंकोमाली में कोनेश्वरम मंदिर, दिवुरुम्पोला मंदिर जहां माता सीता ने अग्नि परीक्षा दी थी, हकगला गार्डन (अशोक वाटिका) और गायत्री पेदाम की मजेदार यात्रा भी इस पैकेज में शामिल की गई है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 14 अगस्त 2025 को इंदौर हवाई अड्डे से निर्धारित उड़ान द्वारा प्रस्थान करना है। दोपहर में कोलंबो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन। आगमन पर स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा स्वागत और अभिवादन, फिर सड़क मार्ग से नेगोम्बो आपको ले जाया जाएगा।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 89000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹71500 और ₹69300 तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹48400 है।

इस पैकेज का कोड WBO042 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा 8287931723, 9321901866, 9321901865 इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article