IRCTC Tour package: घूमने-फिरने के लिए किसी यूनीक लोकेशन की तलाश में है तो फिर अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Royal Sundarban with City of Joy Rail Package के नाम से आपके लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको पश्चिम बंगाल में सुंदरबन घूमने का मौका मिल रहा है। सुंदरबन गंगा डेल्टा में एक मैंग्रोव वन क्षेत्र है जो बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के संगम से बना है। भारत और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में फैला यह जंगल दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल है।
4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। मई में आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। रांची रेलवे स्टेशन से सुबह 06.00 बजे ट्रेन नंबर 20898/ वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा सीसी क्लास में प्रस्थान किया जाएगा। 13.10 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने के साथ ही यात्रा की शुरुआत होगी।
गोदाखाली से सुंदरबन और वापसी तक नाव की सवारी इस पैकेज में शामिल होगी। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा भी इसी पैकेज में शामिल है। सुंदरबन में वन ट्राइबल डांस शो का भी हिस्सा आप बन सकेंगे।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 50450 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹33650, ₹28600 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹ 18600 है।
इस पैकेज का कोड EHR144 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135, 6290861577 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
