IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Ravishing Kerala with Houseboat stay नाम से बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल घूमने का मौका मिल रहा है। मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम/अलेप्पी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार आपको इस पैकेजके तहत करवाए जाएंगे।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 जुलाई 2025 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोचीन एयरपोर्ट से आपको पिक अप किया जाएगा। कोचीन के आधे दिन के दर्शनीय स्थलों की सैर इसी दिन आपको करवाई जाएगी। डच पैलेस, यहूदी आराधनालय और फोर्ट कोचीन की यात्रा आपको करवाई जाएगी। शाम को मरीन ड्राइव की यात्रा के दौरान आपको चिलआउट कर सकते हैं।
इस पैकेज के लिए बुकिंग आप 1 जुलाई के अलावा भी अन्य किसी भी दिन कर सकते हैं। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹50,870 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹26,375 और ₹20,215 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹8,870 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस नंबर पर 8287932024, 8287932117, 8287931959 संपर्क कर सकते हैं।
