IRCTC Nepal Tour Package: आईआरसीटीसी ने NEPAL WITH MUKTINATH DARSHAN नाम से नया और बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आप कम खर्चें में शानदार यात्रा कर सकते हैं। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें आपको काठमांडू, पोखरा और जोमसोम (मुक्तिनाथ) के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे।
18 फरवरी 2025 को सुबह 09:40 बजे एआई 635 द्वारा इंदौर हवाई अड्डे से प्रस्थान किया जाएगा। दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और कनेक्टिंग फ्लाइट एआई 215 में सवार होना होगा। 14:45 बजे काठमांडू हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ यात्रा की शुरुआत होगी। पहले दिन काठमांडू में ही रात्रि विश्राम है।
3 स्टार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम कर दिया जाएगा। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर आपको इस पैकेज के तहत सबकुछ दिया जाएगा। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है। एयर इंडिया एयरलाइंस (इकोनॉमी क्लास) में वापसी विमान किराया भी पैकेज का हिस्सा है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्चा 71700 रुपए, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 66100 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 65500 तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 9321901866, 8287931725, 9321901862 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
