IRCTC Mata Vaishnodevi Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Mata Vaishnodevi नाम से नया बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत पर्यटकों कों माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक, वैष्णो देवी का मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है। प्यार से माता रानी और वैष्णवी के नाम से भी पुकारा जाने वाला यह मंदिर देवी मां का स्वरूप है। यह मंदिर कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज है। 1 मई 2025 को ट्रेन नंबर 12425 - राजधानी एक्सप्रेस (3AC) द्वारा 20:40 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा। रात भर की ट्रेन यात्रा के बाद आप कटरा पहुंचेगे।
कटरा में शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। रेलवे द्वारा यात्रा कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित मेनू के आधार पर ऑन-बोर्ड खानपान और ऑफ-बोर्ड खानपान की सुविधा दी जाएगी। अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 10770 रुपए का पड़ेगा।
डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 8100 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 6990 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 6320 रुपए तय किया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NDR01 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287930620,8287930751,8287930715,8287930718 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
