यात्रा

IRCTC Tour package: उज्जैन और ओंकारेश्वर यात्रा पैकेज, आत्मशांति और आध्यात्मिक अनुभव का संगम

IRCTC Tour package 2025: परिवार के साथ अगर आप धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको मध्य प्रदेश ज्योतिर्लिंग दर्शन करने का मौका मिल रहा है। खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है।

Image

Jyothirlinga Darshan package (photo: canva)

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'Madhya Pradesh Jyothirlinga Darshan' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भोपाल, उज्जैन, ओंकारेश्वर, इंदौर की पावन यात्रा करवाई जाएगी। परिवार के साथ घूमने के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 17 सितंबर 2025 को ट्रेन नंबर 12707 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस द्वारा 16:30 बजे काचीगुडा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा। रात भर की ट्रेन यात्रा होगी। गौर करने वाली बात ये है कि 17 सिंतबर के अलावा भी आने वाले किसी भी बुधवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकैज में ही शामिल है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए एक विशेष AC वाहन द्वारा आपको घुमाया जाएगा। अगर आप 4 से 6 ग्रुप में यात्रा करते हैं तो पैकेज का खर्चा बेहद कम हो जाएगा। इसके अलावा स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹ 33680 में पड़ेगी।

डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹ 17850 और ₹ 13380 है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹ 9500 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड SHR097 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287932229 / 8287932228 / 9701360701 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article