IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको कम बजट में बैंकॉक और पटाया की सैर करवाई जा रही है। ये बेहद ही किफायती टूर पैकेज रहने वाला है जिसके तहत आपको बेहद कम खर्चे में विदेश यात्रा करवाई जा रही है। वाट ट्रिमिट, वाट फो, श्रीराचा टाइगर जू, कोरल द्वीप, नोंग नूच ट्रॉपिकल गार्डन, सफारी वर्ल्ड टूर और मरीन पार्क की मनोरम यात्रा आपको करवाई जाएगी।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। संपूर्ण यात्रा के दौरान लोकल टूर गाइड की सेवा भी आपको मिलेगी।
अगर आप सोलो ट्रिप करने के इच्छुक हैं तो सिंगल शेयरिंग में ये पैकेज आपको ₹56,370 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹49,320 और ₹49,210 तय किया गया है।
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज है। 23 जुलाई 2025 को हैदराबाद से बैंकॉक के लिए उड़ान भरनी है। 00:30 बजे (12:30 AM) राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें और आवश्यक हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 03:55 बजे उड़ान भरें। 09:25 बजे आप बैंकॉक पहुंच जाएंगे।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर (8287932230, 8287932229, 8287932228) संपर्क कर सकते हैं।
