IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटी ने आपके लिए बेहद कम बजट में 3 डेस्टिनेशन घूमने का इंतजाम कर दिया है। आईआरसीटी का ये पैकेज बेहद स्पेशल होने वाला है क्योंकि इसमें आपको एकसाथ दिल्ली, आगरा और मथुरा की सैर करवाई जा रही है। आईआरसीटीसी ने Heritage Triangle नाम से टूर पैकेज को लॉन्च किया है जिसका कोड SHR041 है।
13 नवम्बर 2025 को ट्रेन नंबर 12723 द्वारा हैदराबाद से 06:00 बजे प्रस्थान होगा। आने वाले हर सोमवार को ट्रेन द्वारा आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। दिल्ली में कुतुब मीनार, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम की यात्रा इस पैकेज में शामिल है। इसके अलावा आपको कृष्ण जन्म भूमि और आगरा फोर्ट भी घूमने का मौका मिल रहा है।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। साथ ही होटल में ब्रेकफास्ट का भी इंतजाम कर दिया जाएगा। ट्रैवल इन्श्योरेंस भी इसमें कवर है। खर्चे की बात करें तो स्टेंडर्ड स्लिपर में आपको ट्विन शेयरिंग के लिए 17600 रुपए खर्च करने होंगे। ट्रिपल शेयरिंग में प्रतिव्यक्ति किराया 14950 रुपए तय किया गया है। सिंगल यात्रा करने के लिए आपको 39270 रुपए खर्च करने होंगे। 3AC में टिकट बुक करते हैं तो उसके लिए किराया थोड़ा ज्यादा होगा।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287932229 / 8287932228 / 9701360701 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
