IRCTC Tour Package: यूरोप घूमने का अगर प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है क्योंकि आईआरसीटीसी ने BEST OF EUROPE WITH UK नाम से बेहद आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको लंदन से लेकर एम्सटर्डम तक घूमने का मौका मिल रहा है। यूरोप में हर उम्र हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ ना कुछ जरूर है ऐसे में परिवार या फिर दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ओवरनाइट क्रूज की यात्रा से लेकर एफिल टॉवर - पेरिस टूर सबकुछ पैकेज में कवर किया गया है।
16 दिन और 15 रात का ये टूर पैकेज है। 26 जून 2025 को इंदौर एयरपोर्ट से लंदन की ओर प्रस्थान किया जाएगा। 3 स्टार होटल में आपको रुकने की व्यवस्था कर दी जाएगी। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है।
यात्रा के दौरान पेशेवर टूर गाइड आपकी मदद के लिए रहेगा। खर्चे की बात करें तो डबल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹4,14,900 में पड़ेगा। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 4,14,900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 2,55,000 रुपए है।
इस पैकेज का कोड WBO040 है। पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों 8287931726, 8287931725 पर संपर्क कर सकते हैं।
