यात्रा

IRCTC Tour Package: प्रकृति की गोद में यादगार छुट्टियां, परिवार संग कर आएं अंडमान निकोबार की सैर

IRCTC Tour package: परिवार के साथ मजेदार यात्रा का अब आप प्लान कर सकते हैं क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान निकोबार घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Andaman and Nicobar Islands (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का अगर प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'FAMILY ANDAMAN HOLIDAY GOLD' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान निकोबार घूमने का मौका मिल रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी खूबसूरती के कारण सदियों से पर्यटकों को लुभाता रहा है। ये सुंदरता के प्रतीक है और प्राकृतिक और मनोरम दृश्यों से भरपूर एक परिदृश्य प्रस्तुत करता है। इन द्वीपों को घने जंगल और असंख्य विदेशी फूल और पक्षी एक अत्यंत खूबसूरत वातावरण में तब्दील कर देते हैं।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 19 अक्टूबर 2025 को पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर आपको आना होगा यहां आगे के प्रोसे के लिए आईआरसीटीसी का स्थानीय प्रतिनिधि आपको मिल जाएगा। तरोताज़ा होने के बाद- कॉर्बिन्स कोव बीच पर जाएं, सेलुलर जेल की यात्रा करें।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। डबल/ट्रिपल शेयरिंग में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 30600 और 26920 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 17245 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड EHH96 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 85959 04074, 8595904080, 90313 40025 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article