यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: अहमदाबाद की करें सैर, सिर्फ इतना होगा खर्चा, ऐसे करें पैकेज की बुकिंग

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत आपको अहमदाबाद, वडनगर, वडोदरा घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Ahmedabad Tour Package (Photo- canva)

IRCTC Tour Package 2025: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने CLASSICAL GUJRAT-AHMEDABAD-VADNAGAR-VADODARA नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अहमदाबाद, वडनगर, वडोदरा घूमने का मौका मिल रहा है। पश्चिमी भारत में स्थित अहमदाबाद, गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है। साबरमती नदी इसके मध्य से होकर बहती है। पश्चिमी तट पर साबरमती में गांधी आश्रम है, जहां कलाकृतियाँ प्रदर्शित हैं।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 2 अगस्त 2025 को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 5:00 बजे ट्रेन नंबर 19410 पकड़ें, बस्ती से सुबह 6:02 बजे, गोंडा से सुबह 7:25 बजे, बाराबंकी से सुबह 8:58 बजे, लखनऊ से सुबह 10:30 बजे, कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12:15 बजे, अनवरगंज से दोपहर 12:38 बजे, बिल्हौर से दोपहर 1:37 बजे, कन्नौज से दोपहर 1:58 बजे और फर्रुखाबाद से दोपहर 1:05 बजे आप ट्रेन ले सकते हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि 2 अगस्त के अलावा भी आप आने वाले किसी भी शनिवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है।

खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 50520 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹27940 और ₹21990 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹16400 है।

इस पैकेज का कोड NLR034 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा 8287930908, 8287930902, 9236391909 इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article