यात्रा

IRCTC Tour package: परिवार के साथ घूम आएं डलहौजी, जानिए किराया और अन्य डिटेल

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको हिमाचल प्रदेश की वादियों का सैर करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में पर्यटकों को ढेर सारी सुविधाएं भी मिलने जा रही हैं जिसे जानने के बाद आप भी परिवार का साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

Image

IRCTC Tour package

IRCTC Tour package: प्राकृतिक सुंदरता और सुरम्य नजारों से भरा प्रमुख पर्यटन स्थल डलहौजी घूमने का सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने EVERGREEN HIMACHAL नाम से आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको डलहौजी घुमाया जा रहा है। डलहौजी हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत श्रृंखला के पास 5 पहाड़ियों में फैला एक उच्च-ऊंचाई वाला शहर है।

डलहौजी औपनिवेशिक युग की इमारतों का घर है, जिसमें सेंट फ्रांसिस और सेंट जॉन चर्च शामिल हैं। 1800 के दशक में ब्रिटिश राज के शासन के समय की ये जगहे हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। इसके अलावा यहीं से डैनकुंड चोटी पर चढ़ने से फोलानी देवी मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। धार्मिक यात्रा में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए भी ये यात्रा का सुनहरा मौका है।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 13 मई 2025 को ट्रेन नंबर 12331/ हिमगिरी एक्सप्रेस द्वारा 23:55 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की जाएगी। होटल में ब्रेकफास्ट का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है। 3AC क्लास में कन्फर्म रेल टिकट रहेगा।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹ 46250 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹28250, ₹24400 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹ 12350 है। इस पैकेज का कोड EHR127 है जिसकी बुकिंग आप वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595936690, 7003125135, 8100829002 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article