IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Divine Puri Tour Package नाम से नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करते हुए ओडिशा के लिए दिल्ली से आपको फ्लाइट पकड़नी होगी। यह टूर पैकेज आपको ओडिशा के चार प्रसिद्ध स्थलों- पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का का भ्रमण कराएगा।
इस टूर पैकेज के माध्यम से, आपको पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर, चिल्का, एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून और विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर देखने को मिलेगा। इरावाडी डॉल्फिन के अलावा कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के दर्शन भी होंगे। 22 मार्च 2025 को दिल्ली से 6E 5096 द्वारा 09:55 बजे प्रस्थान किया जाएगा। 11:55 बजे भुवनेश्वर आगमन के बाद आपको पुरी ले जाया जाएगा। होटल में चेक इन के बाद शाम को जग्गनाथ मंदिर के दर्शन करने जाएं।
रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है।
अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो खर्चा 44,600 रुपए, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 34,200 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 31,500 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 25,000 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो इसका कोड NDA15 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 9717641764, 9717648888 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
