IRCTC Tour Package 2024: नए साल की शुरुआत से ठीक पहले और साल 2024 को और खास बनाने के लिए भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस नए पैकेज में कम बजट में आपको प्रयागराज, अयोध्या, बोधगया, वाराणसी घूमने का मौका मिल रहा है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने Holy Kashi with Ayodhya Prayagraj and Bodhgaya के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है।
इस शानदार यात्रा के दौरान आपको काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और सारनाथ, गंगा आरती, त्रिवेणी संगम, पातालपुरी, हनुमान मंदिर, राम जन्मभूमि, हनुमान घाटी मंदिर घुमाया जाएगा। ठहरने के अलावा आपको ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल होगा।
11 दिसंबर 2024 को कोयंबटूर से 07.40 बजे प्रस्थान और 19.55 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर आपका आगमन होगा। आपकी यात्रा का सर्किट कुछ इस प्रकार होगा- काशी-बोधगया-प्रयागराज-अयोध्या (वाराणसी-3 रात, अयोध्या-1 रात, बोधगया-1 रात) इस पैकेज का कोड SEA16 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप बुक नॉउ पर क्लिक करके इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको ₹ 45,580 देने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया क्रमश: ₹ 42,460, ₹ 41,210 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 36,840 रुपए है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287932082 , 8287932117, 8287932064 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
