Tourist Place near Delhi within 100 km: दिल्ली की आबोहवा से दूर अगर आप कुछ वक्त शांति में प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं तो यहां आपके लिए बेहद काम की बात बताई गई है। Within 100 kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे दिल्ली के पास बसे उस स्वर्ग के बारे में जहां जाकर आपका घूमना और वेकेशन दोनों साथ में हो जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि यहां जाने के लिए ना तो आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे और ना ही यहां पहुंचने के लिए आपको घंटों ट्रैवल करना पड़ेगा।
मुरादनगर: हम बात कर रहे हैं मुरादनगर की। दिल्ली से मुरादनगर की दूरी महज 52 किलोमीटर है जहां आप 1 घंटे का ट्रैवल करके बेहद आराम से पहुंच सकते हैं। इस जगह को छोटा हरिद्वार के नाम से भी जाना जाता है जहां आप गंगा नदी में डुबकी लगाने का सुख प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली से मेरठ जाते समय मुरादनगर कस्बा पड़ता है जहां गंगा नहर बहती है जो सीधा हरिद्वार से आती है। इस जगह वीकेंड के दिनों में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।

chhota haridwar
प्रमुख आकर्षण: यहां पक्के घाट बनाए गए हैं जो बेहद खूबसूरत होने के चलते तमाम पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। शिव की जटाधारी प्रतिमा के बीच से गंगा बहती है जिसे देखकर आपको एकदम हरिद्वार जैसा फील आ जाएगा। घाट पर बने मंदिर में भी आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।

muradnagar
छोटे हरिद्वार में करने को बहुत कुछ: परिवार के साथ गंगा स्नान तो यहां आप कर ही सकते हैं इसके अलावा बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान के लिए लोग यहां आना पसंद करते हैं। शिव मंदिर के साथ-साथ यहां कई प्राचीन मंदिर हैं जो आपको आध्यत्मिकता की ओर आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।
