यात्रा

IRCTC लेकर आया चैन्नई का सबसे सस्ता टूर पैकेज, बेहद कम दाम में मिल रहा है 4 डेस्टिनेशन घूमने का मौका

IRCTC Chennai Tour Package: ग्रीन वैली व्यू, कोकर्स वॉक, पिलर रॉक, कोडाइकनाल में रात्रि विश्राम ऊपरी, नाव की सवारी, देवदार के जंगल, गुना की गुफाएं के अलावा पेरियार वन्यजीव अभयारण्य में जंगली जानवरों को देखने के लिए पेरियार झील में सुबह नाव की सवारी को इस सस्ते पैकेज में शामिल किया गया है।

Image

IRCTC Chennai Tour Package

IRCTC Tour Package 2024: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC घूमने-फिरने वाले लोगों के लिए खुशखबरी लेकर सामने आई है। अगर आप साउथ इंडिया घूमने का प्लान बना रहे हों तो आपको बेहद कम दाम में 4 डेस्टिनेशन घूमने का मौका मिलने जा रहा है। IRCTC के इस पैकेज का नाम CHENNAI-KODAIKANAL -THEKKADY-CHENNAI (SMR035) है जिसके अंतर्गत चेन्नई, बोडिनायकनूर, थेक्कडी, मुन्नार, बोडिनायकनूर डेस्टिनेशन को कवर किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान आपको ट्रेन से घुमाया जाएगा। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत के प्रमुख नगरों में से एक है यहां पर ट्रैवल करके आप समुद्रतट के अलावा इतिहास और विरासत से भी रूबरू हो पाएंगे।

पैकेज में मिल रही हैं सुविधाएं: हर बुधवार को ट्रेन नंबर 20601 बोडिनायक्कनुर स्पेशल एक्सप्रेस चेन्नई सेंट्रल से 22:30 बजे ट्रेन इस मनोरम यात्रा के लिए प्रस्थान करती है। ऐसे में आप अपना प्लान उसी हिसाब से बना लें। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आपको होटल में ठहरने से लेकर खाने तक तमाम सुविधाएं मिल रही हैं। इस पैकेज में 8 ब्रेकफास्ट और 8 डिनर के साथ कैब सेवा के अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

दर्शनीय स्थल की करेंगे यात्रा: इस पैकेज के तहत 3AC में कंफर्ट पैकेज और SL में स्टैंडर्ड पैकेज को शामिल किया जा रहा है। दोनों में किराए में थोड़ा बहुत ही अंतर है। वहीं स्टेशन पर पहुंचने के बाद पूरे सफर के लिए एसी ट्रांसपोर्ट की सुविधा आपको प्रदान की जाएगी। 1 रात थेक्कडी और 2 रात मुन्‍नार में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। इस पैकेज के तहत आप सभी दर्शनीय स्थल की भी यात्रा करेंगे।

पैकेज का किराया: अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो (कम्फर्ट क्लास का किराया) इस पैकेज के लिए आपको 38700 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ ट्रैवल करने पर प्रति व्यक्ति 21050 रुपये किराया होगा। ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया 16800 रुपए तय किया गया है। इस टूर पैकेज की बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ विकल्प पर क्लिक करके करके सीधे बुकिंग कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article