यात्रा

IRCTC Tour Package 2024: रामलला के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानें कितना आएगा खर्च

IRCTC Ayodhya Tour Package: आईआरसीटीसी आपके लिए कम बजट में शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें आपको अयोध्या की पावन नगरी में रामलला के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं वो आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2024: पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित पावन शहर अयोध्या भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित है। अयोध्या, जिसे साकेत के नाम से भी जाना जाता है, भारत का एक प्राचीन शहर है, भगवान श्री राम का जन्मस्थान और महान महाकाव्य रामायण की स्थापना से जुड़ी इस जगह पर अब आप बेहद कम दाम में यात्रा कर सकेंगे। अयोध्या हमेशा से ही श्रद्धालुओं की पहली पसंद रही है। ये ऐसी जगह है जहां कम से कम एक बार भक्त रामलला के दर्शन के लिए जरूर जाता है। अब आपका ये सपना कम बजट में पूरा होने वाला है।

आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद आकर्षक टूर पैकेज लेकर आई है जिसमें आपको अयोध्या घुमाया जा रहा है। RAM LALLA DARSHAN AYODHYA नाम से लॉन्च हुए इस पैकेज में आपको सरयू घाट, हनुमान गढ़ी और कनक भवन भी घुमाया जा रहा है। 2 दिन और 1 रात का ये टूर पकैज है।

इस टूर पैकेज का कोड NDR012 है। अगर आप अकेले इस पैकेज का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको 16020 रुपये इस पैकेज के लिए देना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करने के लिए 11040 और ट्रिपल शेयरिंग के लिए 9510 प्रति व्यक्ति खर्चा है। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए भी किराया 9170 तय किया गया है।

8 नवम्बर 2024 को आनंद विहार टर्मिनल से 06:10 बजे ट्रेन नंबर 22426 - अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस चेयर कार से प्रस्थान होगा। इस पैकेज में ट्रेन के द्वारा आपको घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। अन्य किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों में से किसी पर भी कॉल कर सकते हैं 8287930908, 8287930909, 8287930912।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article