यात्रा

Tirupati IRCTC Package: मम्मी पापा को खुश करने का मिल गया सही प्लान, जून में ऐसे कराएं उनको तिरुपति बालाजी के दर्शन

IRCTC Tirupati Package: आईआरसीटीसी ने तिरुपति को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज निकाला है। पैकेज 2 दिन का है, जिसमें ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहने वाला है। साथ ही पैकेज में आपकी मदद के लिए टूर गाइड भी होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिल रहा है।

Image

Tirupati IRCTC Package: मम्मी-पापा को जून में कराएं तिरुपति बालाजी के दर्शन।

IRCTC Tirupati Package: तिरुपति बालाजी मंदिर की गिनती देश के प्रमुख मंदिरों में की जाती है। ये मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है। मान्यता है कि इस मंदिर के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित है। देश के कोने-कोने से श्रद्वालु यहां तिरुपति बालाजी के मंदिर में दर्शनों के लिए आते हैं। वीकेंड में यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

आईआरसीटीसी के तिरुपति पैकेज की जानकारी

आईआरसीटीसी भी हर महीने तिरुपति को लेकर अलग-अलग शहरों से पैकज निकालता। जून महीने को लेकर तिरुपति ने मुंबई से एक सस्ता एयर टूर पैकेज निकाला है, जो 1 रात और 2 दिन का है। पैकेज 8 जून को मुंबई से शुरू होगा। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट मोड का रहेगा, जहां आप मुंबई से चेन्नई फ्लाइट के जरिए पहुंचेंगे। फ्लाइट का टिकट एयर इंडिया की इकोनॉमी क्लास का होगा। इस पैकेज का नाम BLISSFUL TIRUPATI (WMA17) है।

Tirupati

Tirupati

ये है पैकेज का पूरा प्लान

आप इस पैकेज में तिरुपति बालाजी मंदिर के साथ श्रीकालाहस्ती मंदिर और पद्मावती मंदिर के दर्शन कर पाएंगे, जिसमें आपको दर्शन के पास भी मिलेंगे। पैकेज में आप 1 रात तिरुपति में होटल में ठहरेंगे। मील प्लान में आपको 1 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर होटल से मिलेगा। वहीं फ्लाइट में भी आपको ऑलबोर्ड मील मिलेगा। चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद आपको तिरुपति एसी टेंपो ट्रैवलर से ले जाया जाएगा। आपकी मदद के लिए एक लोकल टूर गाइड भी साथ में रहेगा। पैकेज में यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस भी है।

आईआरसीटीसी तिरुपति पैकेज की कीमत

अब आखिर में आपको बताते हैं कि इस पैकेज को लेने के लिए आपको कितने रुपए देने होंगे। अगर आप इस पैकेज के सिर्फ अकेले के लिए खरीदना चाह रहे हैं तो आपको 17,700 रुपए खर्च करने होंगे। दो लोगों के शेयरिंग पर इस पैकेज की कीमत कम होकर 15,900 रुपए हो जाएगी। इसी तरह अगर तीन लोग इस पैकेज को अपने लिए बुक कराते हैं तो उन्हें 15,800 चुकाने होंगे। इस पैकेज में अगर आपको अपने संग बच्चों को ले जाना है तो आपको इसके लिए अलग से भुगतान करना होगा। बच्चों के लिए इस पैकेज की कीमत 15,000 रुपए से 13,800 रुपए के बीच है।

आईआरसीटीसी तिरुपति पैकेज कैसे करें बुक

अब आपके मन में सवाल होगा कि आप इस पैकेज को कैसे बुक करें। अगर आप पैकेज को बुक करना चाह रहे हैं तो आप इसे ऑफलाइन के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको आईआरसीटी के दफ्तर पर जाकर जरूरी चीजें और पैसे देकर पैकेज को अपने लिए बुक कर पाएंगे। इसी तरह ऑनलाइन बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर पैकेज को अपने लिए बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article