यात्रा

IRCTC Pachmarhi Package: जून में बनाएं एमपी के इस सुंदर हिल स्टेशन को घूमने का प्लान, शिमला-मनाली जैसे दिखेंगे नजारे

IRCTC Pachmarhi Package: आईआरसीटीसी ने मध्य प्रदेश की एक बेहद सुंदर जगह के लिए एक सस्ता और शानदार पैकेज निकाला है। गर्मी के मौसम में आप इस पैकेज को लेकर अपनी छुट्टियों का मजा डबल कर सकते हैं। यहां घूमने की भी काफी सारी जगह हैं, जो आपको काफी ज्यादा पसंद आएंगी।

Image

IRCTC Pachmarhi Package: जून में बनाएं एमपी के इस सुंदर हिल स्टेशन को घूमने का प्लान।

IRCTC Pachmarhi Package: मध्य प्रदेश में घूमने के लिए पचमढ़ी अपनी एक अलग ही पहचान रखता है। ये एमपी एक फेमस और एकमात्र हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 3550 फीट की ऊंचाई पर बसा पचमढ़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के चलते काफी फेमस है। पचमढ़ी 'सतपुड़ा की रानी' के नाम से भी फेमस है। ये बायोस्फीयर रिजर्व में आता है। यहां आप घूमने के लिए कभी भी आ सकते हैं। गर्मी के मौसम में भी आप यहां आने का प्लान कर सकते हैं। यहां आकर आकर आपको भीषण गर्मी से आराम मिलेगा। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, अप्सरा विहार और बी फॉल्स यहां घूमने की फेमस जगहों में से है। हर उम्र के लोगों को ये जगह काफी पसंद आती है।

आईआरसीटीसी पैकेज में बाय रोड रहेगा ट्रैवलिंग मोड

पचमढ़ी को लेकर आईआरसीटीसी ने भी पैकेज निकाला है। Scenic Pachmarhi नाम का ये पैकेज कुल 4 दिन का है, जिसमें 3 रात और 4 दिन शामिल है। पैकेज हर दिन राजधानी भोपाल से शुरू होगा। वहीं ये पैकेज 21 मई से शुरू हुआ है 30 जून तक चलेगा। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड बाय रोड रहेगा, जिसमें प्राइवेट एसी गाड़ी (इंडिका, क्वालिस, टवेरा) से आप पूरा पैकेज कवर करेंगे। पैकेज की शुरुआत भोपाल से होगी। इसके अलावा आप इस पैकेज को इटारसी या पिपरिया रेलवे स्टेशन से भी ले सकते हैं।

आईआरसीटीसी पैकेज में घूमने की जगह कौन-कौन सी है ?

इस पैकेज में आप पचमढ़ी की सुंदर-सुंदर जगह देख और घूम पाएंगे। साथ ही 2 रातें आप यहीं पचमढ़ी में ही रहेंगे। आप इस पैकेज में जिन खास जगहों को घूमेंगे उनमें शामिल है- हांडी खो, जटाशंकर, प्रियदर्शिनी, अम्बेमाई मंदिर, गुप्त महादेव, महादेव, बेगम पैलेस, पांडव गुफा, सिल्वर फॉल, पांचाली कुंड, रीचगढ़, बी फॉल्स और राजेंद्र गिरी है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में दिया जा रहा है। टोल, पार्किंग, जीएसटी और पैकेज में शामिल में सभी चीजों में लगने वाला टैक्स भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

Pachmarhi Package

Pachmarhi Package

आईआरसीटीसी पैकेज के लिए कितने खर्च होंगे रुपए

अब बात अगर इस पैकैज की टैरिफ की करें तो उसकी तीन कैटेगरी है। पैकेज की पहली कैटेगरी में अगर कोई भी शख्स इस पैकेज को खुद के लिए बुक करता है तो उसे 24,400 रुपए देने होंगे। दूसरी कैटेगरी दो लोगों की है, जिसमें शेयरिंग करने पर आपको 12,300 रुपए देने होंगे। इसी तरह तीसरी कैटेगरी में तीन लोगों की शेयरिंग पर 8,900 रुपए देने होंगे। बच्चों के लिए भी आपको पैसे खर्च करने होंगे। अगर आपके बच्चे की उम्र 5 से 11 साल के बीच की है, तो आपको 7,200 रुपए से 2,000 रुपए के बीच पैसे देने होंगे।

आईआरसीटीसी पैकेज ऑनलाइन या ऑफलाइन से होगा बुक

पचमढ़ी को लेकर आईआरसीटीसी का ये पैकेज आप ऑनलाइन या ऑफलाइन के जरिए बुक कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन तरीके से इस पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी के दफ्तर पर जाकर इस पैकेज को बुक करा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस पैकेज को आसानी से बुक कर पाएंगे। ध्यान रहे कि इस पैकेज का कोड (WBH31) है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article