IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने CHARMING CHANDIGARH TOUR नाम से बेहद ही आकर्षक और स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला,मनाली और चंडीगढ़ की यात्रा करवाई जा रही है। चंडीगढ़ अपनी वास्तुकला और शहरी डिजाइन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है जो प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वातावरण के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है। मनाली भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर के पास बसा एक प्यारा सा हिल स्टेशन है।
8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 मई 2025 को लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को फ्लाइट नंबर 6E-6552 से टूर के लिए ले जाया जाएगा। 08:25 बजे प्रस्थान किया जाएगा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 14:55 बजे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से आपको होटल में ले जाया जाएगा जहां आप आराम करेंगे। 24 मई को चंडीगढ़ के होटल में सुबह के नाश्ते के बाद रोज गार्डन और रॉक गार्डन की सैर करें।
दर्शनीय स्थलों की सैर के बाद शिमला के लिए प्रस्थान किया जाएगा। रास्ते में पिंजौर गार्डन देखें। इसके अलावा भी आपको आकर्षक पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 68800 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 49950, 46900 रुपए तय किया गया है।
5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 39350/ तय किया गया है। इस पैकेज का कोड NLA111 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930911 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
