यात्रा

IRCTC Himachal-Chandigarh Package: आईआरसीटीसी ने हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए निकाला सस्ता ट्रेन टूर पैकेज, 6 दिन के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Himachal-Chandigarh Package: आपको इस पैकेज में 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

Image

IRCTC Himachal-Chandigarh Package: हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला ट्रेन टूर पैकेज।

IRCTC Himachal-Chandigarh Package: साल के सबसे आखिरी महीने में लोग सबसे ज्यादा घूमने (Travel) का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी दिसंबर (December) महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और चंडीगढ़ (Chandigarh) घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BLISSFUL HIMANCHAL WITH CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI EX LUCKNOW (NLR030A) है।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप चंडीगढ़ के साथ हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और कुफरी घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन और कैब का रहेगा। ये ट्रेन टूर पैकेज 15 दिसंबर को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में सेकेंड एसी में 3 सीटें और थर्ड एसी में 6 सीटें हैं।

इस पैकेज में शामिल है 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर

इस टूर पैकेज में आप 2 रात शिमला और 1 रात मोहाली में रुकेंगे। शेयरिंग आधार पर कैब से सड़क का रास्ता पूरा होगा और पहाड़ी इलाकों में एसी नहीं चलाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

अगर बात इस ट्रेन टूर पैकेज के किराये की करें तो इसमें दो कैटेगरी हैं। पहली कैटेगरी सेकेंड एसी में सिंगल बुक करने पर आपको 43,560 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 24,400 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 19,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 12,290 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 11,550 रुपए खर्च करने होंगे।

दूसरी कैटेगरी थर्ड एसी में सिंगल बुक करने पर आपको 42,360 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 23,200 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 18,300 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 11,090 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 10,350 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article