यात्रा

IRCTC Odisha-Bengal Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूम आएं बंगाल और ओडिशा, 4 दिन के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Odisha-Bengal Package: ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। जयपुर से कोलकाता और कोलकाता से भुवनेश्वर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा। इस एयर टूर पैकेज में आप 2 रात कोलकाता और गंगासागर-भुवनेश्वर/पुरी में 1 रात रुकेंगे।

Image

IRCTC Odisha-Bengal Package: आईआरसीटीसी ने बंगाल और ओडिशा के लिए निकाला एक स्पेशल पैकेज।

IRCTC Odisha-Bengal Package: आईआरसीटीसी (IRCTC) घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए रोज नए-नए टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) लॉन्च करता रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आप एक ही टूर पैकेज (IRCTC Package) में दो राज्य घूम लें, तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC Package) ने एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप पश्चिम बंगाल (West Bengal) और ओडिशा (Odisha) घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम PURI GANGASAGAR YATRA EX JAIPUR FLIGHT PACKAGE (NJA13) है। इस एयर टूर पैकेज में आप भुवनेश्वर, गंगासागर, कोलकाता और पुरी घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 16 तारीख को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा।

एयर टूर पैकेज में शामिल है 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर

ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। जयपुर से कोलकाता और कोलकाता से भुवनेश्वर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा। इस एयर टूर पैकेज में आप 2 रात कोलकाता और गंगासागर-भुवनेश्वर/पुरी में 1 रात रुकेंगे। 12 सीटर एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। साथ ही थ्री स्टार होटल के एसी कमरे में रुकने की व्यवस्था होगी। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी शामिल है।

अगर बात इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 41,265 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 34,965 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 34,095 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 32,365 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 30,255 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article