यात्रा

IRCTC: बेहद कम बजट में कर आएं खाटू श्याम जी के दर्शन, जानें ट्रिप से रिलेटेड सभी डिटेल्स

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए खाटू श्याम जी के दर्शन सुविधानजक तरीके से करने के लिए एक बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बजट में खाटू श्याम जी, जिन्हें श्याम बाबा भी कहते हैं के दर्शन करवाए जा रहे हैं। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Shree Khatu Shyam Ji Darshan

IRCTC Khatu Shyam Ji Tour package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं के लिए एक नया और शानदार टूर पैकेज लॉन्ट कर दिया है। विशेष रूप से इस टूर पैकेज को खाटू श्याम जी के दर्शन के इच्छुक एवं आरामदायक रेल यात्रा वाले तीर्थयात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। आईआरसीटीसी ने Shree Khatu Shyam Ji Darshan के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस पैकेज का कोड SCBSR14 है।

4 रात और 5 दिन का ये टूर पैकेज है। नए साल के मौके पर 2 जनवरी 2025 से काफिला बिलासपुर से ट्रेन नम्बर 20845/बीएसपी-बीकेएन एक्सप्रेस से 18.25 बजे जयपुर के लिए रवाना होगा। ये एक रात्रिकालीन रेल यात्रा होगी।

इस स्पेशल टूर पैकेज में आपके आने-जाने दोनों का कंफर्म टिकट बुक रहेगा। AC रुम में 2 रात रुकने की व्यवस्था है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा भी इस पैकेज में शामिल होगा। ट्रैवल इन्श्योरेंस भी आपक रहेगा। खर्चे की बात करें तो थर्ड एसी में सोलो ट्रैवल के लिए किराया ₹ 20,760 होगा।

वहीं थर्ड एसी में डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹ 13,520 और ₹11,435 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 9,785 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287932242, 9390112759 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article