IRCTC Shravan Package: सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित है। हर साल भोले के भक्तों को बेसब्री से सावन महीने का इंतजार रहता है। इस सावन का महीने 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 29 दिनों तक चलेगा। सावन के महीने में खासतौर से भोले के भक्त शिव मंदिरों में जाते हैं। सावन महीने में शिव मदिरों से लेकर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती हैं। सावन में भक्तों की सबसे अधिक भीड़ सोमवार के दिन होती है। अगर आप भी सावन महीने के दौरान भगवान शिव के मंदिरों में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।
ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह
आईआरसीटीसी का सावन पैकेज
सावन महीने को लेकर आईआरसीटीसी ने एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप यूपी के तीन धार्मिक शहर घूम पाएंगे। ये तीन धार्मिक शहर हैं, अयोध्या प्रयागराज और वाराणसी। इन तीनों जगहों पर भगवान शंकर समेत कई भगवानों के मंदिर हैं। SHRAVAN SPECIAL VARANASI & AYODHYA (WMA64) नाम का ये खास पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 27 जुलाई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा।

Shravan Package
टेंपो ट्रैवलर से घुमाने के साथ कराया जाएगा साइट सीन
इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप मुंबई से वाराणसी इंडियो एयरलाइंस की फ्लाइट से पहुंचेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा। पैकेज खत्म होने के बाद घर वापसी अयोध्या से मुंबई के लिए होगी। इस पैकेज में आपको एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया और साइट सीन कराया जाएगा। पैकेज में आपको कंफर्ट होटल में ठहराया जाएगा, जहां आप 3 रात वाराणसी और 1-1 रात अयोध्या और प्रयागराज में गुजारेंगे। पैकेज में आपको खाना भी मिलेगा, जिसमें 5 सुबह का नाश्ता और 5 रात का खाना शामिल है। इसके अलावा इस पैकेज में लोकल टूर गाइड के साथ ट्रैवल इंश्योरेंस और जीएसटी भी शामिल है।
पैकेज की शुरुआती कीमत 38,700 रुपए से शुरू
अब अगर आप इस पैकेज को लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए 50,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप पैकेज को अकेले बुक कराते हैं, तो आपको पचास हजार रुपए देने होंगे। वहीं अगर दो लोग शेयरिंग कर इस पैकेज को बुक करते हैं, तो उन्हें 40,200 रुपए और तीन लोगों को पैकेज बुक करने पर 38,700 रुपए देने होंगे। वहीं बच्चों के लिए इस पैकेज की कीमत 33,000 रुपए से 25,400 के बीच है। पैकेज को आप दो तरीकों से बुक कर सकते हैं, जिसमें पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन है। ऑनलाइन के लिए जहां आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, तो वहीं ऑफलाइन के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना पड़ेगा।
