Himachal Trip With IRCTC: सर्दियों में शिमला-मनाली जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाना भला किसे पसंद नहीं होता है। यहां जमी बर्फ की सफेद चादर सभी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। ये ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन सर्दियों में यहां आना आपको स्वर्ग का एहसास कराता है। यदि आप बर्फ देखने के शौकीन हैं, तो आपको जल्दी जी यहां का प्लान बना लेना चाहिए। यदि आप इस जल्दी हिमाचल की ये बेहतरीन जगहों पर घूमना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है। जिससे आप सस्ते में अपनी ट्रिप पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज और कितना होगा खर्च?
कहां से शुरू होगी ट्रिप?
कितने दिन की होगी ट्रिप?
अहमदाबाद से हिमाचल के शानदार टूरिस्ट स्पॉट को एक्सप्लोर कराने वाली ये ट्रिप 17 November 2024 को शुरू होगी। जिसके बाद सप्ताह के प्रत्येक रविवार को अहमदाबाद से एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 7 रात और 8 दिन की इस ट्रिप में आपको हिमाचल प्रदेश के 4 खूबसूरत शहरों के अलावा देश का सबसे खूबसूरत शहर चंडीगढ़ भी घुमाया जाएगा।
कितना होगा खर्च?
इस ट्रिप में यात्रा करने के लिए आपको एसी 3 क्लास में सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 71,900 रुपए खर्च करने होंगे। तो वहीं दो लोगों के साथ यह खर्च महज 41,000 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। इसके अलावा 3 लोगों के साथ सफर करने पर आपको 32,600 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च होगा। वहीं स्लीपर क्लास में यात्रा करने पर यह खर्च आपको क्रमश: 68,500, 37,600 और 29,300 रुपए का होगा। इस पैकेज में आपको होटल, ट्रैवल खाने-पीने का सब कुछ शामिल है।
