Himachal IRCTC Package: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग छुट्टियां मनाने पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। मैदानी इलाकों की तुलना में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। गर्मियों में घूमने के लिए पर्यटकों की पहल पसंद हिल स्टेशंस होते हैं। हिमाचल प्रदेश में भी घूमने के लिए काफी सारे हिल स्टेशंस हैं। यहां घूमने के लिए शिमला और मनाली काफी ज्यादा स्पेशल हैं। दोनों ही हिल स्टेशंस पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। दक्षिण भारत के लोगों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमाचल को लेकर आईआरसीटीसी ने एक शानदार पैकेज कर्नाटक के लोगों के लिए निकाला है।
IRCTC का ज
हिमाचल के इस पैकेज की शुरुआत 26 जून को बेंगलुरु से होगी। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की मदद से आप बेंगलुरु से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। फ्लाइट टिकट इकोनॉमी रहेगा और 30 जून को इसी फ्लाइट से आप वापस चंडीगढ़ से बेंगलुरु जाएंगे। ये पूरा पैकेज 6 रात और 7 दिन का है, जिसमें आपको शिमला, मनाली के साथ चंडीगढ़ भी घुमाया जाएगा। चंडीगढ़ से आगे का पूरा सफर आपको टेंपो ट्रैवलर से कराया जाएगा।

Himachal Package
आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस के साथ मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस
आईआरसीटीसी की ओर से इस पैकेज को SHIMLA-MANALI-CHANDIGARH EX BENGALURU (SBA01) नाम दिया है। पैकेज में आप 6 रातें होटल में ही रहेंगे, जिसमें आपको ब्रेकफास्ट और डिनर होटल की ओर से दिया जाएगा। पैकेज के 6 दिनों में आप सबसे पहले शिमला में 2 रातें, मनाली में 3 रातें और चंडीगढ़ में 1 रात रहेंगे। ट्रैवल इंश्योरेंस, जीएसटी के साथ आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है। टोल, पार्किंग समेत पैकेज में शामिल सभी तरह के टैक्स इस पैकेज की कीमत में पहले से शामिल हैं। इस पैकेज में सीटों की संख्या बेहद सीमित है।
आईआरसीटीसी के हिमाचल पैकेज की कीमत
हिमाचल के इस पैकेज के प्राइस की तीन कैटेगरी हैं। पहले कैटेगरी में एक आदमी के लिए पैकेज की कीमत 60,150 रुपए है वहीं दो लोगों के लिए पैकेज की प्राइस 44,500 रुपए और तीन लोगों के लिए कीमत 42,250 रुपए है। बच्चों के लिए इस पैकेज की प्राइस उम्र और बेड लेने पर अलग-अलग है। बच्चों के लिए पैकेज की कीमत 37,000 रुपए से 26,050 रुपए के बीच है।
ऑनलाइन/ऑफलाइन से कराएं पैकेज बुक
अगर आपको इस पैकेज को बुक कराने में दिलचस्पी है तो आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुकिंग कराने के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी के ऑफिस पर खुद जाकर भी आप इस पैकेज को अपने लिए बुक करा सकते हैं।
