यात्रा

IRCTC Rajasthan Package: जनवरी में दोस्तों संग राजस्थान घूमने का बनाएं प्लान, आईआरसीटीसी के स्पेशल पैकेज की इतनी कम है प्राइस

IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप डीलक्स होटल में रहेंगे।

Image

IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी ने राजस्थान के लिए निकाला स्पेशल पैकेज।

IRCTC Rajasthan Package: राजस्थान (Rajasthan) की गिनती देश के उन राज्यों में होती है, जहां घूमने (Travel) के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन हैं। अगर आप भी इसी महीने राजस्थान घूमने (Travel Plan For Rajasthan) का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने राजस्थान को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Rajasthan Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप राजस्थान के कई सुंदर शहर घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN EX MUMBAI (WMA60) है। ये एयर टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 20 तारीख, यानी 20 जनवरी को मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। मुंबई से जयपुर और फिर उदयपुर से मुंबई आना-जाना एयर इंडिया की फ्लाइट से होगा।

इस टूर पैकेज में शामिल है 8 ब्रेकफास्ट और 8 डिनर

इस टूर पैकेज में आप जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप डीलक्स होटल में रहेंगे। पैकेज में आप जयपुर में 2 रात, बीकानेर में 1 रात, जैसलमेर में 2 रात, जोधपुर में 1 रात और उदयपुर में 2 रात रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 8 ब्रेकफास्ट और 8 डिनर मिलेगा। पूरे टूर पैकेज में एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। जयपुर, जैसेलमेर, जोधपुर और उदयपुर में एक लोकल गाइड सिटी टूर के लिए मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 65,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 50,100 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 47,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 40,500 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 34,300 और 2 साल से 5 साल तक बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 23,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article