यात्रा

IRCTC Andaman Package: जनवरी में गर्लफ्रेंड संग घूम आएं अंडमान, 7 दिन वाले आईआरसीटीसी के पैकेज के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आपको लोकल टूर गाइड भी मिलेगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी ने अंडमान के लिए निकाला एयर टूर पैकेज।

IRCTC Andaman Package: देश में घूमने (Travel) की बढ़िया जगहों की लिस्ट में अंडमान (Andaman) का नाम जरूर आता है। अंडमान घूमने (Travel Plan For Andaman) के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) आते हैं। अंडमान (Tourist Places in Andaman) पहुंचने पर आपको लगेगा कि आप कहीं विदेश में तो नहीं आ गए। अगर आप भी इसी महीने अंडमान घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ट्रैवल टूर पैकेज (IRCTC Package) निकाला है, जिसमें आप अंडमान की सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम AMAZING ANDAMAN EX NAGPUR (WMA74) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 19 तारीख को नागपुर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। नागपुर-मुंबई-पोर्ट ब्लेयर-कोलकाता-नागपुर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

इस टूर पैकेज में मिलेगा 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर

इस एयर टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आपको लोकल टूर गाइड भी मिलेगा। क्रूज की मदद से पोर्ट ब्लेयर-हैवलॉक-नील से ट्रांसफर किया जाएगा। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 78,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 58,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 56,900 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 48,500 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 44,400 और 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिऐ 29,700 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article