यात्रा

रेगिस्तान से रॉयल पैलेस तक, अबू धाबी की शाही सैर, जानें डिटेल्स

IRCTC Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अबू धाबी और दुबई घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

अबू धाबी की शाही सैर

IRCTC Tour Package 2026: नए साल पर विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'ROMANTIC DUBAI TOUR EX KOLKATA' नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अबू धाबी और दुबई के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 13 फरवरी 2026 को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 घंटे पहले पहुंचें। हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करें और 12:20 बजे फ्लाइट नंबर 3L 167 से CCU से AUH के लिए उड़ान भरें। दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर, हमारे स्थानीय प्रतिनिधि से मिलें जो अबू धाबी से दुबई तक आपकी यात्रा में सहायता करेंगे। नाश्ते के बाद, प्रसिद्ध डॉल्फिन शो के लिए प्रस्थान करें। दोपहर का भोजन किसी स्थानीय भारतीय रेस्टोरेंट में करना होगा। आगे का कार्यक्रम भी बेहद शानदार रहने वाला है।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 124,600 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 102,000 और 99,000 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHO035G है। ज्यादा जानकारी के लिए 9836918754, 8595904072 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article