IRCTC Odisha Package: साल का दूसरा महीना फरवरी (February) काफी स्पेशल होता है। इस महीने में लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) जरूर जाते हैं। ओडिशा (Odisha) देश का ऐसा राज्य है, जो काफी सुंदर है और यहां घूमने के कई सारे ऑप्शन (Travel Option in Odisha) हैं। खासतौर पर लोग यहां पुरी (Puri) में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप भी फरवरी महीने में यहां आने का प्लान (Travel Plan For Odisha) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ओडिशा को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप ओडिशा (Odisha Tourism) की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम TEMPLE TOUR OF PURI (NLA89A) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 3 तारीख, यानी 3 फरवरी को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से भुवनेश्वर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
इस टूर पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर
इस एयर टूर पैकेज में आप भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क, पुरी, नंदनकानन घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 दिन पुरी और 2 दिन भुवनेश्वर में रहेंगे। टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। शेयरिंग बेसिस पर आपको इस पैकेज में एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको टूर गाइड भी मिलेगा।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 50,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 39,400 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 37,100 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 32,200 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 30,400 और 5 साल से नीचे बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 16,600 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
