यात्रा

IRCTC Kerala Package: फरवरी में माता-पिता संग घूम आएं भगवान के देश, 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप कोच्चि, कुमारकोम, मुन्नार, थेक्कडी घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Kerala Package: फरवरी में केरल के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला एयर टूर पैकेज।

IRCTC Kerala Package: केरल (Kerala) देश का बेहद सुंदर राज्य है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) केरल को देखने के लिए आते हैं। केरल को भगवान का देश भी कहते हैं। अगर आप भी फरवरी (February) महीने में केरल घूमने का प्लान (Travel Plan For Kerala) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप केरल के कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम AMAZING KERALA EX PUNE (WMA76A) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 10 तारीख, यानी 10 फरवरी को पुणे से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। पुणे से कोचिन आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर

इस टूर पैकेज में आप कोच्चि, कुमारकोम, मुन्नार, थेक्कडी घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसीटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। मुन्नार को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 56,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 41,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 39,400 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 36,500 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 31,500 और 2 साल से 4 साल तक बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 21,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article