यात्रा

IRCTC Northeast Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में घूम आएं असम और मेघालय, मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारे

IRCTC Northeast Package: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज इसी महीने की 18 तारीख को गुवाहाटी से शुरू होगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज में रोड टोल, पार्किंग फीस, टैक्स जीएसटी भी शामिल है।

Image

IRCTC Northeast Package: असम और मेघालय के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज।

IRCTC Northeast Package: हमारे देश में यूं तो घूमने (Travel) की एक से बढ़कर जगह है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट (Northeast) अपने आप में बेहद खास है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने नॉर्थ ईस्ट घूमने (Travel Plan For Northeast) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नॉर्थ ईस्ट (Northeast Package) को लेकर एक टूर पैकैज निकाला है, जिसमें आप असम (Assam) और मेघालय (Meghalaya) घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ESSENCE OF MEGHALAYA GROUP PACKAGE EX GUWAHATI (EGH05) है। ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप गुवाहाटी, चेरापूंजी, डाउकी, मावल्यानोंग और शिलांग घूम पाएंगे।

इस टूर पैकेज में मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस

ये टूर पैकेज इसी महीने की 18 तारीख को गुवाहाटी से शुरू होगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज में रोड टोल, पार्किंग फीस, टैक्स जीएसटी भी शामिल है। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

इस टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 35,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 27,850 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 25,730 रुपए खर्च होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 21,490 रुपए और 4 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 18,220 रुपए खर्च होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article