यात्रा

IRCTC Tour package: नॉर्थ केरल के फेमस मंदिरों के करें दर्शन, 3 दिन की ट्रिप के लिए ऐसे बुक करें पैकेज

IRCTC Tour package 2025: शहर की भीड़भाड़ से कुछ दूर शांति में बिताने का सुनहरा मौका है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती रेल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको नॉर्थ केरल के प्रमुख मंदिरों में दर्शन का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour package

IRCTC Tour package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने North Kerala Temple Rail Tour Package by VANDE BHARAT नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती रेल टूर पैकेज लॉन्च किया है। धार्मिक यात्रा में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज को तहत आपको नॉर्थ केरल के प्रमुख मंदिरों (त्रिचंबरम मंदिर, श्री राजराजेश्वर मंदिर, अनंतपुरा झील मंदिर, री मदनंतेश्वर सिद्धिविनायक मंदिर) में दर्शन का मौका मिल रहा है। कन्नूर और कासरगोड की यात्रा आपको करवाई जाएगी। कन्नूर और कासरगोड भारत के केरल में तटीय शहर हैं जिनका इतिहास, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक सुंदरता समृद्ध है।

कन्नूर अपने प्राचीन समुद्र तटों, ऐतिहासिक किले और पारंपरिक लोक कलाओं के लिए जाना जाता है, जबकि कासरगोड अपने ऐतिहासिक किले, सुरम्य समुद्र तटों और सुंदर हिल स्टेशनों के लिए प्रसिद्ध है। दोनों ही डेस्टिनेशन प्राकृतिक सुंदरता, इतिहास और संस्कृति का अनूठा मिश्रण प्रदान करते हैं।

3 दिन और 2 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 16 मई 2025 को तिरुवनंतपुरम से यात्रा की शुरुआत होगी। गौर करने वाली बात ये है कि आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। कन्नूर में शानदार होटल में आपके रात्रि विश्राम का इंतजाम कर दिया जाएगा। ब्रेकफास्ट का खर्चा इस पैकेज में शामिल होगा।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 28600 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹17105, ₹13460 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड SER055 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287932024, 8287932082, 8287932117 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट- (अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण पर्यटन यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन हो सकता है। सामाजिक एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण यात्रा में होने वाले किसी भी व्यवधान के लिए आईआरसीटीसी जिम्मेदार नहीं होगा)

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article