IRCTC Mata Vaishno Devi Package: माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) की गिनती भारत के सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों (Hindu Temples) में की जाती है। साल के सभी दिन यहां माता के भक्तों की भारी भीड़ रहती है। भक्त यहां माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। अगर आप भी अप्रैल महीने के पहले हफ्ते यहां आने का प्लान (Travel Plan For Vaishno Devi) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने माता वैष्णो देवी मंदिर को लेकर एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEK-END) (NDR01W) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 5 तारीख, यानी 5 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जम्मू रेलवे स्टेशन तक का थर्ड एसी का टिकट मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूम पाएंगे माता वैष्णो देवी मंदिर
आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी मंदिर घूम पाएंगे। साथ ही इस पैकेज में आप 2 रात ट्रेन में और एक रात कटरा के एसी कमरे वाले होटल में रुकेंगे। अगर मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 1 APAI और 1 ब्रेकफास्ट मिलेगा। इसके अलावा पूरे पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आप कांडा कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बाहु गार्डन भी घूम पाएंगे। साथ ही इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 13,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 9,670 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 8,160 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 7,250 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 5,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
