IRCTC Nepal Package: अप्रैल में मम्मी-पापा संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें ये स्वर्ग जैसी जगह

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ पोखरा घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा।

IRCTC Nepal Package: भारत का पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) काफी सुंदर देश है। नेपाल में हर साल काफी संख्या में भारतीय टूरिस्ट (Indian Tourists) घूमने के लिए जाते हैं। घूमने के साथ हनीमून के लिए भी नेपाल बेहद स्पेशल है। हर साल काफी संख्या में कपल्स नेपाल की सुंदर-सुंदर जगहों में हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। नेपाल जाने के लिए भारतीय पर्यटकों को पासपोर्ट (Tourist Places in Nepal) की जरूरत नहीं होती है। नेपाल में आपको घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शंस (Best Tourist Places in Nepal) मिलते हैं। अगर आप अप्रैल महीने में नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक खास एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिससे आप नेपाल की राजधानी समेत कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम MYSTICAL NEPAL EX MUMBAI (WMO018) है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 9 तारीख, यानी 9 अप्रैल को मुंबई से शुरू होगा। वहीं ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से काठमांडू आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed