यात्रा

IRCTC: पूरा होगा महाकुंभ यात्रा का सपना, 9 दिन के टूर पैकेज के लिए सिर्फ इतना होगा खर्चा, बुक कर लो पैकेज

IRCTC Tour Package: भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से आपके महाकुंभ यात्रा का प्रबंध कर दिया गया है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षकर टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत आपको प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Maha Kumbh Tour Package: आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने महाकुंभ 2025 को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को कवर करते हुए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से 'महाकुंभ स्पेशल 2025' टूर पैकेज को लॉन्च किया है। महाकुंभ जाने की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये बेहद किफायती टूर पैकेज रहने वाला है। Maha Kumbh Special by Bharat Gaurav Tourist Train नाम से इस आकर्षक टूर पैकेज को लॉन्च किया गया है। महाकुंभ गंगा स्नान के लिए जाना जाता है।

9 दिन और 8 रात का ये टूर पकैज होने वाला है। 16 जनवरी 2024 से लेकर 24 जनवरी तक के लिए ये ट्रिप है। भारत गौरव ट्रेन द्वारा इस ट्रिप की शुरुआत tirunelveli से होगी। रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी भी चीज की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस पैकेज में आने जाने का टिकट, ठहरने का इंतजाम और घूमने-खाने की व्यवस्था सबको शामिल किया गया है।

खर्चे की बात करें तो अगर आप स्लीपर क्लास के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 28100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप थर्ड एसी के लिए बुकिंग करते हैं तो आपको 44850 रुपये देने होंगे। प्रयागराज-त्रिवेणी संगम (कुंभ), वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, तुलसी मानस मंदिर,

अयोध्या - राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी की आपको यात्रा करवाई जाएगी।

इस पैकेज का कोड SZBG23 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 9003140739 / 8287931964 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article