IRCTC MP Jyotirlinga Package: साल का दूसरा महीना फरवरी (February) खासतौर से घूमने (Travel) के लिए बना है। इस महीने लोग ज्यादा घूमने के लिए जाते हैं। इस महीने कोई अपने प्यार के साथ जाता है तो कोई अपने परिवार के साथ। अगर आप भी इसी महीने कहीं घूमने (Travel Plan in February) का सोच रहे हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि कहां जाना चाहिए तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कहां जा सकते हैं। दरअसल घूमने के लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) बेहद सुंदर ऑप्शन है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप मध्य प्रदेश की कई सुंदर-सुंदर (Madhya Pradesh Best Places) घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MADHYA PRADESH JYOTIRLINGA DARSHAN (SHR097) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज अगले महीने की 7 तारीख, यानी 7 फरवरी को आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।
इस ट्रेन टूर पैकेज में शामिल है 3 ब्रेकफास्ट
आईआरसीटीसी (IRTCTC) के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही ओंकारेश्वर, सांची और उज्जैन घूम पाएंगे। इस पैकेज में आपको एसी कार से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 3 ब्रेकफास्ट मिलेगा। साथ ही इस पैकेज में आप एसी होटल में रहेंगे, जहां आप 1 रात भोपाल, 1 रात उज्जैन और 1 रात ओंकारेश्वर/इंदौर में रहेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में आपको ट्रेवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो इसमें दो कैटेगरी है। पहली कैटेगरी थर्ड एसी की है, जिसमें 1 से 3 लोगों में सिंगल बुक करने पर आपको 37,810 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 21,150 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 16,390 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 12,390 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 10,500 रुपए खर्च करने होंगे। दूसरी कैटेगरी स्लीपर क्लास की है, जिसमें 1 से 3 लोगों में सिंगल बुक करने पर आपको 35,320 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 18,660 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 13,900 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 9,900 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 8,010 रुपए खर्च करने होंगे।
वहीं 4 से 6 लोगों में थर्ड एसी में डबल शेयरिंग में 18,850 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 16,020 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 12,390 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 10,500 रुपए खर्च करने होंगे। स्लीपर क्लास में 4 से 6 लोगों में डबल शेयरिंग में 16,360 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 13,530 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 9,900 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 8,010 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
